
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आदिवासी बालगृह में घटित बलात्कार की घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से पूछा है कि वे बताएं कि प्रदेश में ऐसे पांच स्थल कौन से हैं, जहां बेटियां सुरक्षित हैं? उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है.
बिहार के मुजफ्फरपुर, उत्तरप्रदेश के देवरिया की घटना के बाद मध्यप्रदेश के बालिकागृह में आदिवासी बच्चियों के साथ घटी बलात्कार की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है. कमलनाथ ने कहा कि बहन-बेटियों पर प्रतिदिन घृणिट घटनाएं घटित हो रही हैं और मुख्यमंत्री जनआशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजधानी भोपाल में घटित घटना तो बच्चियों के सामने आने से सामने आ गई. यदि सभी बालिका गृहों व छात्रावासों की सूक्ष्मता से जांच कराई जाए तो ऐसी और भी घटनाएं सामने आएंगी. नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले को सीबीआई को सौंपकर जांच कराएं. उन्होंने यह मांग भी की कि प्रदेश के पंजीकृत एनजीओ सूची को सार्वजनिक किया जाए और अपंजीकृत संस्थाओं का निरीक्षण किया जाना अनिवार्य हो. उन्होंने यह जानना चाहा कि अपंजीकृत संस्थाओं को सरकारी अनुदान, सहायता मिल रही है तो उनकी सूची को भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए.आईजी ने गठित की एसआईटी
राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाका स्थित प्रायवेट गर्ल्स हास्टल में मूक बधिर बालिकाओं के साथ दुष्कर्म मामले की गंभीरता से जांच करने के लिए एसआईटी का गठन का शुक्रवार को किया गया है. आईजी जयदीप प्रसाद द्वारा गठित इस एसआईटी की जांच पुलिस अधीक्षक दक्षिण राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा की जाएगी. एसआईटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट कोर्ट को पेश करेगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें