आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चैथी लिस्ट जारी की जा चुकी है.आज लोकसभा स्तर के पदाधिकारी सम्मेलन के दौरान राज्ससभा सांसद सुशील गुप्ता की मौजूदगी में चैथी सूची की घोषणा की गई. प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल को पार्टी ने भोपाल की दक्षिण-पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाया है. अग्रवाल समेत चैथी सूची में 9 संभावित प्रत्याशियों के विधानसभा क्षेत्रों को तय किया गया है. इनमें इंजीनियर, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आंदोलनकारी शामिल हैं.
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि आज धर्म के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है, बांटा जा रहा है. ऐसे में संविधान के सपने को पूरा करने का नाम आम आदमी पार्टी है. धर्म के नाम पर बेवकूफ बनाकर आज राजनीति की रोटियां सेंकी जा रही है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा अगर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर वोट मांगती है, तो कांग्रेस में भी राहुल गांधी मंदिर-मंदिर, मस्जिद-मस्जिद घूमते हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया गले में नींबू-मिर्च की माला पहनते हैं. उन्होंने कहा कि आज ग्रहण है. लोग इसे खराब मानते हैं. अपशगुन मानते हैं. आज जो ग्रहण मध्य प्रदेश में लगा है, वह शिवराज सिंह का ग्रहण है. इससे पहले दिग्विजय सिंह का ग्रहण था. आम आदमी पार्टी इसे खत्म करेगी.
मध्य प्रदेश में 46 प्रतिशत बच्चे कुपोषित -राज्यसभा सांसद
इस मौके पर पदाधिकारी सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यवस्था की परिवर्तन के लिए चुनाव मैदान में आई है. दिल्ली में शिक्षा का बजट 24 प्रतिशत है. यह सरकार अगर एक रुपए कमाती है, तो उसमें से 24 पैसे शिक्षा के लिए खर्च करती है. हम चाहते हैं कि यह व्यवस्था देश के हर हिस्से में हो. इसके विपरीत मध्य प्रदेश की बात करें, तो हिंदुस्तान के सभी राज्यों में मध्य प्रदेश 28वें स्थान पर है. शिवराज सरकार ने 25 हजार स्कूल बंद कर दिए. स्कूल, मंदिर, मस्जिद गुरुद्वारे से ज्यादा पवित्र हैं, लेकिन यह सरकार ऐसे पवित्र स्थलों को बंद कर रही है. यह शर्म की बात है कि मध्य प्रदेश में 46 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं. दिल्ली सरकार स्वास्थ्य पर 12 प्रतिशत खर्च करती है.
18 अगस्त को जारी होगी पांचवी लिस्ट
आम आदमी पार्टी के विधानसभा उम्मीदवारों की पांचवी सूची 18 अगस्त को जबलपुर में घोषित की जाएगी. इससे पहले भोपाल में 26 जून को पहली सूची में 19 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी. इसी तरह दूसरी सूची में ग्वालियर में 6 जुलाई को 20 एवं तीसरी सूची में छतरपुर में 30 जुलाई को 22 उम्मीदवारों की घोषणा हुई थी. पार्टी अब तक कुल 70 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. चैथी सूची के उम्मीदवारों की घोषणा से पहले पार्टी के भोपाल लोकसभा के पदाधिकारियों का सम्मेलन हुआ. इसमें प्रदेश की सभी 230 सीटों पर जनता को मजबूत विकल्प देने का संकल्प लिया गया.
ये हैं उम्मीदवार
विधानसभा- भोपाल दक्षिण पश्चिम नाम-आलोक अग्रवाल -विधानसभा-भैंसदेही (अनुसूचित जनजाति) सुनील कुमार कवड़े विधानसभा- हुजूर, रीना सक्सेना विधानसभा- मल्हारगढ़ (अनुसूचित जाति),तुलसीराम मेघवाल विधानसभा- सिरमौर, प्रमोद प्यासी विधानसभा- देवसर (अनुसूचित जाति), सुभाष वर्मा विधानसभा-अटेर नाम-अशोक सिंह भदौरिया, विधानसभा-थांदला (अनुसूचित जनजाति) नाम-रालिया राठौर विधानसभा- गरोठ नाम-दुलेर सिंह सोलंकी,

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें