जेल मंत्री अंतर सिंह आर्य 19 अगस्त को इंदौर में देवी अहिल्या बाई खुली कालोनी (खुली जेल) का लोकार्पण करेंगे. जेल में फिलहाल 10 बंदी परिवारों के रहने के लिए कुटिया बनायी गयी हैं. भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी. कुटिया में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे ऐसे बंदियों को परिवार के साथ रखा जाएगा, जिनकी सजा बहुत कम बची है और जिनके आचरण का रिकार्ड बहुत अच्छा रहा है.
जेल अधीक्षक अदिती चतुवेर्दी ने बताया कि खुली जेल के निर्माण के लिए 32 हजार 224 वर्ग मीटर क्षेत्र अधिकृत किया गया है. इसमें से फिलहाल 6 हजार 882 वर्ग मीटर में 10 कुटियों का निर्माण किया गया है. शेष 25 हजार 342 वर्गमीटर में कुटिया निर्माण की योजना है. खुली जेल में बंदियों को परिवार के साथ रखने का उद्देश्य उन्हे समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अवसर प्रदान करना है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें