गुरुवार, 16 अगस्त 2018

मतदान केन्द्रों की निरीक्षण रिपोर्ट दस दिन में दें

मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग की गाइड लाईन के अनुसार जो मूलभूत सुविधायें होनी चाहिए उनका मौका मुआयना कर सभी रिटर्निंग आफिसर निरीक्षण रिपोर्ट 10 दिवस में प्रस्तुत करें.
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सुदाम खाडे ने उक्ताशय के निर्देश सभी रिटर्निंग आफिसर्स को दिए हैं. इस संबंध में आयोजित बैठक में डा. खाडे ने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र में बिजली, पानी, रेम्प, टायलेट, दो दरवाजे आदि की व्यवस्था का सूक्ष्म परीक्षण करें और समय रहते आवश्यक कार्य करवा लिए जाएं. डा. खाडे ने सीईओ जिला पंचायत हरजिंदर सिंह को निर्देश दिए हैं कि जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग से मतदान केन्द्र वाले सभी शासकीय और प्रायवेट स्कूलों का परीक्षण करें और वांछनीय कार्य पूर्ण करायें.  कलेक्टर ने सभी रिटर्निंग आफिसर को निर्देश दिए हैं कि फार्म 6,7,8 की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रखें ताकि आवेदकों को कठिनाई नहीं हो. प्रत्येक दिवस कितने आवेदन आये, कितने अपलोड हुए इसकी दैनिक जानकारी संबंधित अधिकारी के पास होनी चाहिए. उन्होंने विधानसभा क्षेत्रवार अरऊफ अंतर्गत की गई कार्यवाही के दौरान नियमानुसार अपनाई गई प्रक्रिया का ब्यौरा प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें