राजधानी के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया. आग पर करीब 8 घंटे की जद्दोजहद के बाद काबू पाया जा सका.
पुलिस के अनुसार गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में गत्ते की फैक्ट्री में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया. पुलिस के अनुसार बुधवारा में रहने वाले फैजान की गोविंदपुरा क्षेत्र में गत्ते की फैक्ट्री है. जिसमें आग लगी. आग से करीब 25 लाख रुपए का माल पूरी तरह से जलकर राख हो गया है. फैक्ट्री संचालक के रिश्तेदार सोहेल अली ने बताया कि शाम पांच बजे वह फैक्ट्री बंद कर अपने घर चले जाते हैं. आग कैसे लगी उन्हें कुछ भी नहीं पता. यह माना जा रहा है कि आग शार्ट-सर्किट से लगी होगी. पड़ोस की फैक्ट्री में काम करने वाले नरेश पाल ने जब आग लगी देखा तो फायर बिग्रेड को सूचना दी. इसके बाद वहां पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाना शुरु किया. मगर आग भीषण रुप धारण कर चुकी थी. जिसके चलते करीब 50 दमकलों का सहारा लेकर आग पर करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका. फैक्ट्री मालिक फैजान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फैक्ट्री का बीमा भी नहीं कराया था.
किशोरी से छेड़छाड़
टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार किशोरी कक्षा दसवीं की छात्रा है. वह टीटी नगर दशहरा मैदान के पास सब्जी खरीदने के लिए आई थी. इसी बीच एक मनचला, किशोरी को अश्लील इशारे करने लगा. किशोरी ने शोर मचाया तो वहां खड़े दो-तीन युवक मनचले की तरफ दौड़े और उसकी जमकर पिटाई कर दी. किशोरी घर चली गई और आरोपी को पीटने वाले जब इधर-उधर हो गए तो आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गया. अब आरोपी का कोई नाम बताने को तैयार नहीं है.पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों की तलाश कर उनसे आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें