मंगलवार, 20 मार्च 2018

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती के साथ दुष्कर्म किया. युवती ने जब शादी के लिए युवक पर दबाव डाला तो वह मुकर गया. इसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई.निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार युवती की शिकायत पर आरोपी शाहवेज अली के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि युवती के पड़ोस में रहने वाले शाहवेज ने पहले घरों में झाड़ू पोछा लगाने वाली युवती के साथ दोस्ती की. बाद में आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपने विश्वास में लिया और दो साल तक दुष्कर्म करता रहा. पुलिस का कहना है कि जब युवती ने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो वह साफ मुकर गया. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी शाहवेज अली को गिरफ्तार कर लिया गया है. 
नाबालिग लापता, अपहरण की आशंका
कमला नगर के अनुसार मकान नंबर 100 नया बसेरा कोटरा निवासी शारदा साहू पति कैलाश साहू  की पुत्री रिया साहू कल सोमवार सुबह से लापता है. रिया के अचानक घर से लापता हो जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के इलाकों में की, लेकिन पता नहीं लग पाया. बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर रिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस का कहना है कि चूंकि लापता हुई रिया नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है. पुलिस नााबालिग की तलाश कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें