गुरुवार, 1 मार्च 2018

अंतर राज्यीय दो पहिया वाहन चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

चोर गिरोह के सदस्यो से जप्त की 15 मोटर सायकिल 
  बड़वानी पुलिस ने अंतर राज्यीय दो पहिया वाहन चोर के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर 15 चोरी की मोटर सायकिल जप्त करने में सफलता प्राप्त की है. जप्त की गई मोटर सायकिल को गिरोह के सदस्यो ने बड़वानी, सेंधवा, धार, इन्दौर, महाराष्ट्र के धुलिया से चुराई थी.     पुलिस अधीक्षक  विजय खत्री ने बताया कि विगत कुछ माह से बड़वानी नगर सहित आसपास के कस्बो में दो पहिया वाहन चोरी होने की संख्या बढ़ जाने के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  टीएस बघेल के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी बड़वानी  बीआर सोलंकी के निर्देशन में तथा टीआई बड़वानी  बीआर वर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था.  गठित इस टीम ने जुटाई गई जानकारी के आधार पर 28 फरवरी  की शाम को कसरावद पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान गिरोह के तीन सदस्य दिनेश पिता जोतसिंह भील उम्र 20 वर्ष निवासी पुजारिया फल्या ग्राम काकड़वा थाना टाण्डा, सुरेश पिता नजरू भील उम्र 20 वर्ष निवासी पिपलवा थाना टाण्डा जिला धार, रमेश पिता दलसिंह भिलाला उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चिचवा थाना बाग जिला धार को गिरफ्तार कर उक्त आरोपियो से पृथ्क-पृथ्क स्थानो पर छिपाई गई 15 दो पहिया वाहन जप्त किये गये है. पुलिस अधीक्षक  खत्री ने बताया जप्त शुदा वाहनो में 8 वाहन कस्बा बड़वानी, दो वाहन सेंधवा से, दो धार से, दो इन्दौर से एवं एक महाराष्ट्र के धुलिया से चुराना आरोपियो द्वारा बताया गया है. जप्त शुदा वाहनो में 09 सीडी डीलक्स,02 स्प्लेण्डर, 01 प्लेटिना, 01 होण्डा साईन, 01 बजाज पल्सर, 01 पेशन प्रो जिनकी कीमत करीबन 8 लाख रूपये की है.   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें