गुरुवार, 1 मार्च 2018

मनरेगा के कार्यों की सेटेलाइट से होगी मानिटरिंग

गोपाल भार्गव 
राज्य सरकार ने मनरेगा योजना में कराये गए कार्यों की मानिटरिंग सेटलाइट के माध्यम से करवाने का फैसला किया है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि इस योजनान्तर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों की वास्तविक भौगोलिक स्थिति सेटेलाइट मैप पर देखी जा सकेगी. उन्होंने बताया कि समस्त जानकारी जियो मनरेगा के तहत इंडियन स्पेस रिसर्च आगेर्नाइजेशन (इसरो) की 'भुवन' मोबाइल एप्प के माध्यम से जियोटेग फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड की जा रही है. यह कार्य ग्राम पंचायत स्तर के पंजीकृत एमएसई ग्राम रोजगार सहायक द्वारा किया जा रहा है. मंत्री  भार्गव ने जानकारी दी कि 'भुवन' एप्प पर जीआईएस के साथ कार्यों पर हुए व्यय का विवरण भी उपलब्ध रहेगा. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया प्रदेश में जरूरतमंदों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से चालू वित्त वर्ष में 1272 लाख मानव दिवस का रोजगार उपलब्ध करवाया गया है. इससे 2 लाख 38 हजार विकास कार्यों को गति मिली.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें