बुधवार, 1 अगस्त 2018

घर लौट रहे युवक को चाकू दिखाकर लूटा

 राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में  राह चलते युवक के साथ लूट की वारदात हुई है. घटना के बाद युवक ने संबंधित गांधीनगर थाने पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है. 
गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार मनीष घेटे पिता संगीत घेटे  की शिकायत पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.  पुलिस का कहना है कि  मनीष घेटे पैदल अपने घर जा रहा था. द ब्लेयर कलोनी स्थित अंग्रेजी वाइन शाप के पास चार अज्ञात आरोपियों ने मनीष को घेर लिया. चाकू अड़ाकर चारों ने मनीष को धमकाना शुरू कर दिया.  पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने मनीष का पर्स, उसका मोबाइल फोन छिना लिया. पर्स में 2 हजार रुपए मौजूद थे. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके पर से फरार हो गए. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद से अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
सूने आवास से चोरी
बागसेवनियां थाना पुलिस के अनुसार सुनंदा दास पति एनआर दास निवासी मकान नंबर ए-22 अलकापुरी, की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि  सुनंदा दास, के पति का निधन हो चुका है. उनके बच्चे विदेश में रहते हैं. वहीं सुनंदा दास अलकापुरी स्थित अपने घर में अकेली रहती हैं.  वे  बिजली बिल जमा करने के लिए निकली थी. बिल जमा करने के बाद जब वह वापस अपने घर लौटीं, तो उन्हें अपने मकान में हुई चोरी का पता लगा.   
आंगनबाड़ी केन्द्र में चोरी
राजधानी के छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार अनीता जैन पति आदेश जैन  की शिकायत पर आंगनबाड़ी केन्द्र में चोरी का मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार अनीता जैन शबरी नगर स्थित आंगनबाड़ी सेंटर में काम करती है. अनीता का कहना है कि बीते सोमवार रात वह आंगनबाड़ी सेंटर में ताला लगाकर घर चली गर्इं थी. वे जब आज  आंगनबाड़ी सेंटर पहुंची तो मुख्य द्वार के ताले को टूटे पाए.  चोरों ने केन्द्र में रखे बर्तन और अन्य खानपान की सामग्री पर हाथ साफ किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें