बुधवार, 1 अगस्त 2018

लोन दिलाने के नाम पर महाराष्ट्र के व्यापारी को ठगा


महाराष्ट्र के एक व्यापारी को  लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि 3 आरोपी फरार हैं.
पुलिस के अनुसार पकड़ाए गए दोनों आरोपियों की पहचान प्रदीप जायसवाल उर्फ सोहेज पिता अब्दुल मजीद सोलकर निवासी वेस्ट मुंबई और रूपेश उर्फ जावेद पिता अमीन बेग निवासी वेस्ट मुंबई के रूप में हुई है. वहीं इस मामले के तीन अन्य आरोपी राजेश पारिख, विशाल और हेमंत शर्मा अभी भी फरार हैं.  आरोपियों ने बीती 30 जुलाई को होटल किशन विलास में महाराष्ट्र व्यापारी मधुकर पांडुरंगा, के साथ एक डील की थी. डील में आरोपियों ने मधुकर पांडुरंग को एक करोड़ रुपए का लोन दिलाने का झूठा आश्वासन दिया था. इसके ऐवज में आरोपियों ने 5 लाख रुपए भी ऐंठे थे. पुलिस के अनुसार मधुकर पांडुरंगा की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ महाराणा प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया. आरोपियों से पूछताछ जारी है. साथ ही अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है.
एटीएम से 5 लाख उड़ाए
राजधानी के खजूरी सड़क स्थित यूनियन बैंक आॅफ इंडिया के एक एटीएम में चोरों ने सेंध लगाकर उसमें से 5 लाख रुपए नगद की चोरी की है. बताया जा रहा है कि यह एटीएम करीब एक महीने से बिना सीसीटीवी कैमरे के संचालित हो रहा था. एटीएम के अंदर कोई गार्ड भी मौजूद नहीं था.  आज बुधवार सुबह एटीएम में हुई 5 लाख रुपए नगद चोरी होने की बात पता चली. फिलहाल स्थानीय खजूरी थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
जुआरी गिरफ्तार
राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार किया है.जुआरियों की पहचान सतीष त्रिपाठी पिता एपी त्रिपाठी निवासी शाहपुरा, आनंद सिंह पिता रामदयाल निवासी शाहपुरा, योगेश सिंह पिता शांति सिंह निवासी शाहपुरा, नरेन्द्र बिजरानी पिता मोहन बिजरानी निवासी गुलमोहर, पवन सिंह पिता राम सिंह निवासी कोटरा, सुरेश अरोरा पिता दिगंत अरोरा निवासी शाहपुरा और राकेश बंथारी पिता के.डी. बंथारी निवासी शाहपुरा, के रूप में हुई है.  पुलिस का कहना है कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर जुआरियों को त्रिलंगा स्थित अंग्रेजी वाइन शाप के पीछे से हिरासत में लिया गया. आरोपियों के कब्जे से 52 ताश की गड्डी और 20 हजार 250 रुपए की जुआ राशि बरामद की गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें