![]() |
| प्रभात झा |
झा ने जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान ब्यावरा में यह बात कही. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी. पार्टी ने राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों में से 200 सीटों पर विजय हासिल करने का लक्ष्य रखा है और यह नारा दिया है कि अबकी बार 2 सौ पार. पार्टी इस नारे को पूरा करेगी. झा ने टिकट बंटवारे को लेकर कहा कि संगठन जीतने वाले उम्मीदवार का ही प्रत्याशी के लिए चयन करता है. उसी तरह से इस बार भी चयन प्रक्रिया होगी. उन्होंने कहा कि भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा को हर जगह समर्थन मिल रहा है. यात्रा में खासा भीड़ हो रही है. हर कार्यक्रम में 20 से 50 हजार की भीड़ जुट रही है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास प्रदेश में ऐसा कोई चेहरा नहीं है, जो जननेता के रुप में हो. कांग्रेस बिना चहेरे, बिना आधार और अर्थ के साथ जब मैदान में उतरेगी तो उसका सफाया होना तय है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास राज्य में कुछ नहीं बचा है. वह अब भी दो धड़ों में बंटी हुई है. हर नेता मुख्यमंत्री बनने की होड़ में है. यही वजह है कि वह चेहरा ही घोषित नहीं कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें