बुधवार, 15 अगस्त 2018

पत्नी की जासूसी करने वाला गिरफ्तार

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पत्नी की जासूसी करने वाले पति को राजधानी भोपाल की साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते आरोपी ने इस काम को अंजाम दिया था.
भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नितिश उमरिया उम्र 26 वर्ष निवासी अभिनव रीगल होम्स अवधपुरी के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी नितिश को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था. संदेह के चलते आरोपी​ नितिश ने पत्नी के फेसबुक, वाट्स ऐप और जीमेल अकाउंट उसकी बिना अनुमति के उपयोग करना शुरु कर दिया था.  पुलिस का कहना है कि बीते दिनों महिला ने अपने पति के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी नितिश को गिरफ्तार किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें