गुरुवार, 2 अगस्त 2018

केरवा कोठी विवाद, अजयसिंह पहुंचे अदालत, दिए दस्तावेज


अजयसिंह 
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह की केरवा कोठी को लेकर  उठे पारिवारिक विवाद में आज नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह अदालत पहुंचे और बयान दर्ज कराकर दस्तावेज सौंपे.
स्वर्गीय अर्जुनसिंंह की पत्नी सरोज सिंह और उनके बेटी वीणा सिंह ने बीते दिनों अजयसिंह और अभिमन्यू सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे मुझे नहीं रखते. अजयसिंह पर केरवा कोठी को अपने नाम पर कराने का आरोप लगाते हुए अदालत की शरण उन्होंने ली थी. इस मामले में आज अजयसिंंह अपने वकील के साथ अदालत पहुंचे. उन्होंने अदालत में बयान दर्ज कराकर कोठी से संबंधित दस्तावेज भी अदालत को सौंपे हैं. अजय सिंह ने कहा कि मां अगर चाहे तो वे केरवा कोठी में रह सकती हैं. अगर वे वहां  न रहना चाहती हैं, तो वे उन्हें किसी बंगले में रख सकते हैं. मैं उनकी देखभाल कर सकता हूं.
अर्जुनसिंह की बेटी ने लगाए राजस्व विभाग पर आरोप
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुनसिंंह की बेटी वीणा सिंह ने आज अपने वकील सेम वर्मा के साथ राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने केरवा कोठी के नामांतरण मामले को लेकर राजस्व विभाग पर आरोप लगाया कि नामांतरण गलत तरीके से किया गया. यह प्रापर्टी गलत तरीके से अजयसिंह के नाम कर दी गई. राजस्व मंत्री ने वीणा सिंह को भरोसा दिलाया कि वे इस मामले में  निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें