मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा एफएसएल और मेडीकोलीगल रिपोर्ट को आनलाइन अपलोड करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए एक दल को अध्यन के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है. मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 11 सदस्यीय दल को एफएसएल और मेडीकोलीगल रिपोर्ट को आनलाइन अपलोड करने की तकनीक के अध्ययन के लिए चंडीगढ़ भेजा है. यह दल यहां पर एनआईसी चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ इस कार्य का अध्ययन कर रहा है. दल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं डी.सी.सागर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी दीपक ठाकुर, संयुक्त निदेशक आरएफएसएल भोपाल आलोक माथुर, राज श्रीवास्तव, डा. विनय मिश्रा, कैलाश चंद्र एफएसएल अधिकारी, कमलेश जोशी, राहल चटर्जी एनआईसी भोपाल, डा. गीतारानी गुप्ता मेडीकोलीगल इंस्टीटयूट भोपाल, आदित्य श्रीवास्तव चिकित्सा शिक्षा विभाग, डा. राजेन्द्र बराव फोरेंसिक मेडिसिन विभाग गांधी मेडिकल कालेज, डा. मनीष निगम चिकित्सा विभाग, डा. हिमांशु जयसवार उपसंचालक स्वास्थ्य एवं कुंदन साफ्टवेयर डेवल्पर संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं हैं.
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सागर ने बताया कि मध्यप्रदेश में एफएसएल और मेडीकोलीगल रिपोर्ट आनलाईन अपलोड किए जाने की प्रक्रिया के लिए अध्ययन के लिए यह दल चंडीगढ़ पहुंचा है. यहां पर सारे सिस्टम का अध्ययन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि दल को केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी द्वारा आईसीजेएस की उपयोगिता को बारे में जानकारी दी. उन्होंने एनआईसी की एक टीम गृह मंत्रालय द्वारा भोपाल भेजने का आश्वासन भी दिया है. सागर ने बताया कि चंडीगढ़ से लौटने के बाद मध्यप्रदेश के अधिकारी इस कार्य पर जल्द की काम शुरु करेंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें