शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

दो किलो गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

राजधानी के बागसेवनियां थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है. पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है.
पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को हबीबगंज नाका क्षेत्र से पकड़ा गया है. तस्कर की पहचान बबलू मीना के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि तलाशी लेने पर आरोपी बबलू मीना के कब्जे से 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. बरामद किए गए सामान की कीमत 15 हजार रुपए आंकी गई है. पुलिस का कहना है कि  बबलू मीना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
जुआरी गिरफ्तार
हनुमानगंज थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो जुआरियों को दरबारी अस्पताल के पास से हिरासत में लिया गया. जुआरियों की पहचान अफजल और राजकुमार के रूप में हुई है.  पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 3 हजार रुपए की जुआ राशि बरामद की गई है. आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. जमानत के आधार पर आरोपियों को रिहा किया गया.
अवैध शराब के साथ पकड़ाया युवक
रातिबढ़ थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक देशी शराब तस्कर को बरखेड़ी खुर्द क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. तस्कर की पहचान अजय बनकर के रूप में हुई है.  पुलिस का कहना है कि आरोपी अजय के कब्जे से देशी शराब के 292 क्वाटर बरामद किए गए हैं. बरामद किए गए सामान की कीमत 15 हजार रुपए आंकी गई है. पुलिस ने अजय बनकर के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें