इंदौर में होने वाली परीक्षा देने जा रहे करीब 300 से अधिक छात्रों ने भोपाल के एक नंबर प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा किया. छात्र स्टेशन मास्टर के सामने नारेबाजी करते हुए स्पेशल ट्रेन से इंदौर भेजने की मांग कर रहे थे.
जानकारी के अनुसार कल इंदौर में होने वाली परीक्षा के लिए कई जिलों के परीक्षार्थी भोपाल स्टेशन पहुंचे थे. जब उन्हें मालूम चला कि इंदौर जाने के लिए अभी कोई ट्रेन नहीं है तो सभी मिलकर हंगामा करने लगे. उनका कहना था कि परीक्षा देने जाने वाले सभी लोगों को स्पेशल ट्रेन का इंतजाम कर इंदौर भेजा जाए. उनका कहना था कि रेल मंत्री ने परीक्षा के लिए सभी जगह स्पेशल ट्रेन चलाई हैं, ऐसे में इंदौर के लिए भी ट्रेन चलाई जाना चाहिए. 15 से 20 मिनट तक चली नारेबाजी के बीच जीआरपी और आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई थी. इस हंगामें से आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें