राजधानी में आयुर्वेद जूनियर डाक्टरों की हड़ताल आज पांचवें दिन भी जारी रही. हड़ताल के पांचवें दिन जूनियर डाक्टरों ने भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया. इसके बाद डाक्टरों ने भोपाल के सांसद आलोक संजर को ज्ञापन भी सौंपा.
स्टायपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुर्वेद जूनियर डाक्टरों की हड़ताल आज भी जारी रही. जूनियर डाक्टरों का कहना है कि समस्या को लेकर सरकार से संवाद भैंस के आगे बीन बजाने जैसा है, इसलिए मजबूरी में आंदोलन करना पड़ रहा है. साथ ही जूडा ने आज भैंस के सामने बीन बजाकर प्रदर्शन भी किया. इधर जूडा से बातचीत बेनतीजा रहने पर आयुष विभाग हड़ताली जूडा के खिलाफ सख्ती बरतने की तैयारी की जा रही है. एस्मा जैसी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है.
जूडा की हड़ताल के कारण प्रदेश के आयुर्वेद कालेजों में अध्यापन तथा उनसे जुड़े अस्पतालों में मरीजों के इलाज का कामकाज ठप पडा है. राजधानी स्थित पं. खुशीलाल शर्मा कालेज में मरीज आज भी इलाज के लिए भटकते रहे. ओपीडी में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वार्डों में मरीजों की देखभाल के लिए वरिष्ठ चिकित्सक तैनात किए गए जबकि पंचकर्म में भी कामकाज बाधित हुआ.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें