रविवार, 12 अगस्त 2018

हमारी सरकार का मिशन जनता की सेवा करना: शिवराज



जनआशीर्वाद यात्रा में जैसा जनसैलाब उमड़ा रहा है, इससे यह बात स्पष्ट होती है कि समाज के हर वर्ग के लोगों का आशीर्वाद, प्यार प्रदेश की भाजपा सरकार को है. हमारी सरकार का एक ही मिशन है वह जनता की सेवा करना.
यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के लोग स्तरहीन बयानबाजी कर रहे हैं, इससे कांग्रेस का चेहरा उजागर होता है. कांग्रेसी कभी मुझे नालायक कहते हैं, कभी मदारी कहतें हैं. राजगढ़ जिले के हमारे कांग्रेसी मित्र दस साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, दो बार सांसद रहे, उसके बाद भी राजगढ़ जिला पिछड़ा रहा, लेकिन हमारी सरकार ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा में फ्लाई ओव्हर, सड़के, सिंचाई की बेहतर सुविधायें दी हैं. जिले में कांग्रेसी मोहनपुरा और कुडलिया जेसे डेम नही बना पाए. राजगढ़ के किसानों की चिंता केवल हमने की है. हम 1 इंच जमीन सुखी नही रहेने देंगे. मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का सबसे बड़ा अपराध कांग्रेस ने किया है. हमने बीमारु राज्य को विकसित बनाया अब प्रत्येक व्यक्ति की बुनियादी आवश्यकता की पूर्ति कर हम समृद्धशाली राज्य बनाएंगे. कांग्रेस के नेता जो गलत आरोप जनआशीर्वाद यात्रा पर लगा रहे हैं, उस पर उनको विचार करना चाहिए, क्योंकि मध्यप्रदेश की राजनीति शालीनता की रही है और हम मानवीय गरिमा का सम्मान करते है. 
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश को समृद्धशाली और वैभवशाली राष्ट्र के निर्माण के लिये कार्य कर रही है. 4 अगस्त को मुद्रा बैंक योजना के तहत 2 लाख, 64 हजार युवाओं को रोजगार दिया गया है. पिछली बार हम राजगढ़ जिलें में 5 में से 4 विधानसभा सीट जीते थे. इस बार हम 5 में से 5 विधानसभा सीट जीतेंगे. कांग्रेस के राज में प्रदेश में 7.5 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित होती थी, जिसे हमने बढ़ाकर 40 लाख हेक्टेयर तक किया और 80 लाख तक ले जाने का लक्ष्य है. दिग्विजय सिंह ने शिक्षाकर्मी बनाकर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर दिया था, हमने उसमे सुधार किया है. 2006 के बाद अभी तक मध्यप्रदेश में 9 नये मेडिकल कालेज खोलकर हमने चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें