मंगलवार, 14 अगस्त 2018

महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ओनिका मेहरोत्रा के नेतृत्व में आज कांग्रेस पदाधिकारियों, कांग्रेस नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने मूक बधिर एवं दृष्टिहीन बच्चियों के साथ हुए दुराचार के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन के पूर्व महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे.  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकारी आर्थिक सहायता प्राप्त छात्रावासों और संरक्षणग्रहों में सरकार के संरक्षण में अनैतिकता फैल रही है. महिला कांग्रेस द्वारा कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में प्रदेश के सभी छात्रावासों और अनुरक्षणग्रहों की जांच कराने की मांग की गई.  करीब 2 घंटे कलेक्टर आफिस पर किए गए प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की भी मांग की. इस अवसर पर पूर्व पीसी शर्मा, जिला कांग्रेस भोपाल अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, कांग्रेस नेत्री आभा सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष  मांडवी चौहान, जिला महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष संतोष कसाना , कांग्रेसनेत्री सरोज जोशी , राशिदा मुस्तुफा , पूर्व पार्षद भारती बाथम आदि मौजूद थीं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें