आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पूर्व सलाहकार और पार्टी के पीएसी टीम की सदस्य व शिक्षाविद् आतिशी दो दिवसीय दौरे पर चार जुलाई को भोपाल पहुंच रही है. इस दो दिवसीय दौरे पर शिक्षाविद् आतिशी आंचलिक विज्ञान केंद्र में आयोजित आप शिक्षा संवाद में शिरकत करेंगी. इसके बाद राजधानी के कई विधानसभा क्षेत्रों में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी. इस दौरान शिक्षाविद् आतिशी मध्यप्रदेश में बिगड़ती शिक्षा की स्थिति को लेकर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से चर्चा करेगी. अग्रवाल ने बताया कि शिक्षाविद् आतिशी परिवर्तन की लड़ाई में सहयोग देने के लिए भोपाल दौरे पर आ रही है. वे यहां चार जुलाई को सुबह 11 बजे राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचेगी. जहां प्रदेशस्तरीय नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद शाम चार बजे उत्तर विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी. दूसरे दिन पांच जुलाई को दोपहर 12 बजे आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में मीडिया के साथियों से संवाद करेंगी. इसके बाद आंचलिक विज्ञान केंद्र में आयोजित आप शिक्षा संबाद में दोपहर दो बजे से 5 बजे तक रहेगी. अंत में छह बजे दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें