शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

फांसी की सजा दिलाने वाले पुलिस अधिकारी सम्मानित

मुख्यमंत्री  शिवराज सिह चौहान ने महिलाओं और बेटियों के विरूद्ध जघन्य अपराधों में उत्कृष्ट विवेचना कर अपराधियों को फांसी की सजा दिलाने वाले पुलिस अधिकारियों को आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया. चौहान ने पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की.
मुख्यमंत्री  ने ग्वालियर जिले के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, वैज्ञानिक अधिकारी  अखिलेश भार्गव, डीपीओ अब्दुल नसीम, एडीपीओ  अनिल मिश्रा, एडीपीओ  रितेश गोयल, निरीक्षक तत्कालीन थाना प्रभारी कम्पू हॉल अशोकनगर  महेश शर्मा, विवेचक उपनिरीक्षक थाका कम्पू ग्वालियर  बी.एल. यादव, प्रधान आरक्षक थाना कम्पू  बलवीर सिंह कौरव और प्रधान आरक्षक थाना 1906 थाना क्राईम ग्वालियर  गुलशन सोनकर और जिला इंदौर के उप महानिरीक्षक शहर  हरिनारायणचारी मिश्र, नगर पुलिस अधीक्षक सराफा  हरीश मोटवानी, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी सीन आॅफ क्राईम डॉ. बाबूलाल मंडलोई, जिला अभियोजन अधिकारी  मो. अकरम शेख, एडीपीओ संजय मीणा, निरीक्षक थाना प्रभारी भंवरकुंआ शिवपाल सिंह, उप निरीक्षक थाना राउजी बाजार  प्रतीक शर्मा, उप निरीक्षक थाना सराफा बुन्देला सिंह सुनेरिया, उप निरीक्षक थाना भंवरकुंआ रविराज बैस, आरक्षक थाना सराफा  बलराम सिंह, आरक्षक थाना एमजी रोड जवाहर सिंह को सम्मानित किया.
 चौहान ने जिला धार के पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह, अ.अ.पु मनावर डॉ. आनंद सिंह वास्कले, वैज्ञानिक अधिकारी  पिंकी मेहरडे, एडीपीओ  पद्मा जैन, नगर निरीक्षक संजय रावत, उप निरीक्षक थाना मनावर  ईलापसिंह मुजाल्दे और जिला सागर के तत्कालीन अनु. अधि. खुरई  विक्रम सिंह, वैज्ञानिक अधिकारी एफएसएल  पंकज पाटीदार, एडीपीओ  दिनेश चंदेल, उप निरीक्षक विवेचक  जितेन्द्र वैष्णव. सागर के ही पुलिस अधीक्षक  सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. बृजेश चौधरी, एडीपीओ  लोकेश दुबे, निरीक्षक थाना प्रभारी रहली  रामअवतार चौरहा, उप निरीक्षक  दशरथ प्रसाद दुबे, उप निरीक्षक मती प्रीति जैन, शहडोल के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक  सुशांत कुमार सक्सेना, लोक अभियोजन अधिकारी  विश्वजीत पटेल, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह, एडीपीओ  एम.आर. खान निरीक्षक थाना प्रभारी  कमलेन्द्र सिंह कचुर्ली, उप निरीक्षक थाना कोतवाली सु रजनी नागभिरे, मंदसौर जिले के पुलिस अधीक्षक  मनोज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुंदर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक  राकेश मोहन शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध सु लक्ष्मी सेतिया, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. चंदना अंजना, एडीपीओ  नीतेश कृष्णन, निरीक्षक थाना प्रभारी पिपलिया मण्डी  कमलेश सिंगार, निरीक्षक थाना प्रभारी अजाक मती पुष्पा सिंह चौहान, उप निरीक्षक  सुरेन्द्र सिसोदिया, आरक्षक थाना कोतवाली  कमलपाल, दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक  विवेक अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक  मनभरण प्रसाद प्रजापति, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी मती किरण सिंह, उप संचालक अभियोजन  वीर सिंह राजपूत, निरीक्षक थाना प्रभारी कोतवाली  अरविंद सिंह, प्रधान आरक्षक  राजेन्द्र मिश्रा, आरक्षक  मनीष गंधर्व, आरक्षक  गोविंद अवस्थी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया.

मुख्यमंत्री ने सतना जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक  राजेश हिंगणकर, पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह गौर, अनु. अधि. नागौद सु किरण किरो, डीपीओ  गणेश पाण्डे, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी परसमनिया थाना उचेहरा  सुन्दर लाल रावत और एसएफएल सागर के निदेशक डॉ. हर्ष शर्मा, इंचार्ज डीएनए यूनिट एसएफएल सागर डॉ. अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डीएनए यूनिट एसएफएल सागर डॉ. पंकज वास्तव को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें