असम में एनआरसी विवाद के बाद मध्यप्रदेश में भी एनआरसी लागू करने की मांग उठ रही है. आरएसएस के अनुषांगिक संगठन भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने इसे मध्यप्रदेश में लागू करने की मांग की है.केलकर का दावा है कि मध्यप्रदेश में भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर सहित छिंदवाड़ा, सागर में बांग्लादेशी घुसपैठिए है .
दरअसल, आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश सरकार से भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने दावा किया है कि भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के और भी कई बड़े जिलों में लाखों बांग्लादेशी रह रहे हैं. अगर मध्य प्रदेश की अवैध झुग्गी बस्तियों की जांच की जाए, तो वहां 2 से 5 लाख के बांग्लादेशी सहित गैर भारतीय अवैध रूप से रहते मिलेंगे. झुग्गियों में सभी तरह के अवैध काम होते हैं . उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से मध्यप्रदेश में एनआरसी लागू करने की मांग उठाना चाहिए.सरकार को एनआरसी के माध्यम से बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर वर्क परमिट करना चाहिए .सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मध्यप्रदेश में अभी लागू एनआरसी होना चाहिए.
केलकर का आरोप है कि वोट बैंक के लिए राजनीतिक दल घुसपैठियों को बढ़ावा दे रहे है. किसी भी राजनीतिक दल को मानव अधिकार की बजाय वोट बैंक की ज्यादा चिंता है. वही बीजेपी ने भी केलकर का समर्थन किया है और इसे एनआरसी को एमपी में लागू करने की मांग की है.वही कांग्रेस ने केलकर के इस दावे को गलत बताया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें