शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

आयुर्वेद जूडा ने किया सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन


राजधानी भोपाल में स्टायपेंड बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत आयुष जूडा ने आज सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया. इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई.
पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कालेज के पीजी और यूजी छात्र आज कालेज परिसर में एकत्र हुए सरकार की वादाखिलाफी पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की. आयुष संचालनालय के उपसंचालक डा. पी.सी. शर्मा सहित अन्य अधिकारी कालेज पहुंचे और जूडा को 15 दिन में मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया. सरकार की सद्बुद्धि के लिए जूनियर डाक्टर्स ने हवन किया. उनका कहना था कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी.
 आयुष जूडा एसोसिएशन  के मुताबिक सरकार द्वारा लगातार आयुष की उपेक्षा की जा रही है. लंबे समय से विभाग में नियुक्तियां नहीं हुई है, जिसके कारण हर प्रदेश में हजारों आयुष चिकित्सक बेरोजगार है. भर्ती और वेतन के साथ ही शैक्षणिक सुविधाओं तथा स्टायपेंड देने में भी भेदभाव किया जा रहा है. एलोपैथी और आयुष में डिप्लोमा और डिग्री के लिए समान अवधि तय है, इसके बावजूद शिष्यवृत्ति एलोपैथी जूडा की तुलना में आधी दी जा रही है. इधर होम्योपैथी जूडा भी इन्हीं मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें