गुरुवार, 16 अगस्त 2018

दिग्विजय सिंह ने कहा नहीं करेंगे पुत्र जयवर्धन सिंह का चुनाव प्रचार

दिग्विजयसिंंह 
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजयसिंंह ने कहा कि वे अपने पुत्र और राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धनसिंह का चुनाव प्रचार नहीं करेेंगे.
यह बात आज राजधानी प्रवास के दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही. सिंह ने कहा कि वे समन्वय समिति के साथ प्रदेश के दौरे पर रहकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव में जयवर्धन सिंह के लिए चुनाव प्रचार का कार्य नहीं करुंगा. सिंह ने कहा कि अब राघौगढ़ की जनता जाने और जयवर्धन जाने, मैं इसमें अब कोई हस्तक्षेप नहीं करुंगा. सिंह ने मुख्यमंत्री शिवरजासिंह चौहान की बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शिवराजसिंह को यह बताना चाहिए कि शिवपुरी की घटना का जिम्मेदार कौन है, बांध नहीं था तो पानी कहां से आया. उन्होंने कहा कि मुझे शिवराज से राजनीति सीखने की जरुरत नहीं है.
उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि बांध से पानी छोड़े जाने के कारण सुल्तानगढ़ जल प्रपात क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई. उन्होंने आधी रात को ट्वीटर पर बयान जारी कर लिखा था कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर शिवपुरी क्षेत्र के सुल्तानगढ़ फाल पर बांध से पानी छाड़े जाने से 11 युवकों के बह जाने की दुखद खबर है और कई लोग फँसे हुए हैं. बिना सूचना के पानी छोड़ना अपराधिक कृत्य है और संबंधित अधिकारीयों पर सख़्त कार्यवाही होना चाहिए. सिंह के इस बयान को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गलत ठहराया था.
तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं दिग्विजय सिंह
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि प्राकृतिक पानी के कारण बहाव अचानक तेज हुआ, लेकिन इस घटना में भी दिग्विजय सिंह तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं, मैं उनसे आग्रह करता हूं आप भी 10 साल मुख्य्मंत्री रहे है, ऐसे समय मे राजनैतिक द्वेष न करें, ऐसे बयानों से पूर्व मुख्यमंत्री की विश्वसनीयता खत्म होती है, उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए, जहां यह हादसा हुआ वहां कोई बांध है ही नहीं, दिग्विजय को तथ्यों की जानकारी नहीं रहती है और अर्नगल आरोप लगाते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें