शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

अड़ी डालकर छीने रुपए, मोबाइल


राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में सुबह-सुबह सरेआम एक युवक के साथ लूट की वारदात हुई है. वारदात उस समय की बताई जा रही है जब युवक नाश्ता करने के लिए एक दुकान पर पहुंचा था. घटना के बाद युवक ने संबंधित टीटी नगर थाने पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई.
पुलिस के अनुसार अनिल ललवानी पिता गोविंद ललवानी  की शिकायत पर नीलेश पाठक, सलमान और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है.  पुलिस का कहना है कि अनिल ललवानी  पंचशील नगर स्थित एक होटल में नाश्ता करने के लिए गया हुआ था. यहां पर मौजूद आरोपियों ने नाश्ता कर रहे अनिल पर पैसों की अड़ी डाली. जब अनिल ने पैसे देने से इंकार कर दिया, तो आरोपियों ने अनिल का मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया. पुलिस का कहना है कि अनिल के पर्स में 700 रुपए थे. इस वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके पर से फरार हो गए. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.
नाबालिग लापता
राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में लहारपुरा मोहल्ला निवासी राजेश मालवीया पिता भैयालाल माहवीया का पुत्र दीपक मालवीया, बीते बुधवार से लापता है.  दीपक के अचानक घर से लापता हो जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के इलाकों में की, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया. बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर दीपक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.  पुलिस का कहना है कि चूंकि लापता हुआ दीपक मालवीया नाबालिग है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें