भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में ‘भारत गौरव पर्व’ मनाएगी. इस दौरान बूथ स्तर तक देशभक्ति से ओतप्रोत, प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करते हुए प्रत्येक वर्ष स्वाधीनता दिवस पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के निर्देशानुसार इस वर्ष 15 से 21 अगस्त तक पार्टी पूरे देश में ‘भारत गौरव पर्व’ मनाएगी. इसी क्रम में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों, कस्बों, गांवों और बूथ स्तर तक भारत गौरव पर्व मनाया जाएगा. पर्व के दौरान प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे. प्रदेश में शहीद स्मारकों के आसपास साफ-सफाई एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, देशभक्ति पर केंद्रित कवि सम्मेलन, देशभक्ति गीतों की गायन स्पर्धा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों के परिवारों के सम्मान में कार्यक्रमों का आयोजन, इस दौरान भारत के गौरव की रक्षा के लिए संकल्प दिलाया जाएगा, तिरंगे झंडे के साथ सभी स्तरों पर प्रभात फेरियों का आयोजन, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन, वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा के लिए गोष्ठियों का आयोजन. इनमें डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें