रविवार, 12 अगस्त 2018

जिताऊ उम्मीदवार तलाशने में जुटे बसपा के प्रदेश प्रभारी

मध्यप्रदेश में चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशी चयन के पूर्व विधानसभा क्षेत्रों में फीडबैग लेना शुरु कर दिया है. प्रदेश प्रभारी रामअचल राजभर और अशोक सिद्धार्थ दोनों ही विधानसभावार उपयुक्त प्रत्याशी की तलाश कर रहे हैं.
बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन की चल रही चर्चा के बीच अब प्रत्याशी तलाशना तेज कर दिया है. बसपा प्रमुख मायावती ने मध्यप्रदेश के दोनों प्रभारियों रामअचल राजभर और अशोक सिद्धार्थ हर विधानसभा क्षेत्र का फीडबैग ले रहे हैं. दोनों प्रभारियों द्वारा जातिगत और क्षेत्रीय आधार पर यह फीडबैग लिया जा रहा है. बताया जा रहा है मायावती ने दोनों प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द ही प्रदेश की सभी 230 सीटों का फीडबैग हर आधार पर लें और जल्द रिपोर्ट दें. इसके बाद कांग्रेस से अगर गठबंधन होता है तो मायावती अपनी शर्तों के आधार पर सीटों का बंटवारा करेगी और अगर कांग्रेस से गठबंधन को लेकर उचित सीटों का बंटवारा नहीं हुआ तो बसपा सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसी आधार पर प्रदेश संगठन अब नई रणनीति के तहत चुनाव तैयारी में जुटा हुआ है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें