मंगलवार, 14 अगस्त 2018

युवक ने बलात्कार कर दी मारने की धमकी

 बुधनी से भोपाल आई एक विवाहित महिला के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद युवक ने महिला को धमकी भी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. 
राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र में  मूलत: बुधनी होशंगाबाद की रहने वाली महिला ने करीब एक वर्ष पूर्व नर्सिंग की परीक्षा दी थी. वह इस परीक्षा में पास नहीं हो पाई थी.  करीब एक माह पूर्व महिला की पहचान होशंगाबाद निवासी लोकेश नामक युवक  से  हुई. नर्सिंग कोर्स की जानकारी लेने के लिए पीड़िता तीन दिन पहले लोकेश के साथ राजधानी भोपाल पहुंची थी. लोकेश  महिला को बाणगंगा स्थित अपनी बहन के घर ले गया था. महिला का आरोप है कि बहन के घर पर  लोकेश ने जान से मारने की धमकी देकर उसका बलात्कार किया था. बाद में पीड़िता ने टीटी नगर थाने पहुंचकर आरोपी लोकेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
विवाहिता ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मामला
राजधानी के आनंदनगर थाना क्षेत्र में आंनद नगर कोफता नं 1 बिलखिरिया निवासी रजनी अहिरवार की शादी 2008 में राजेश अहिरवार से हुई थी. शादी के बाद से पति राजेश दहेज की मांग कर मारपीट करने लगा था. वहीं सास ससूर भी कम दहेज मिलने का बोल ताने कसने लगे थे. रोज-रोज की लड़ाई झगड़ों से परेशान विवाहिता ने थाने जा कर पति व सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
युवक ने की खुदकुशी
कोलार थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. कोलार पुलिस के अनुसार ए सेक्टर दामखेड़ा निवासी रवि आदिवासी  ने  अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. परिजनों ने जब रवि को फंदे पर झूलता हुआ देखा, तो नीचे उतारा. बाद में परिजनों ने रवि को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया. अस्पताल में इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें