बलात्कार और अपहरण के मामलों के आरोपी कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है. भोपाल कोर्ट ने आज मंगलवार को विधायक हेमंत कटारे का गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को आदेशित किया है कि जल्द ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए.
उल्लेखनीय है कि माखन लाल चतुर्वेदी की पत्रकारिता की स्टूडेंट ने विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ महिला थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था. वहीं पीड़िता की मां की शिकायत पर हेमंत कटारे और दो अन्य के खिलाफ बजरिया थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से विधायक हेमंत कटारे फरार चल रहा है. मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम ने हेमंत कटारे को जल्द पकड़ने के लिए उस पर दस हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था. आरोपी हेमंत कटारे के फरार होने के चलते उसकी प्रापर्टी कुर्क करने के आदेश भी कोर्ट द्वारा दिए जा चुके हैं. आज मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी हेमंत कटारे का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें