संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में कल 21 फरवरी से भोपाल में मातृभाषा समारोह शुरु होगा. यह जानकारी देते हुए मातृभाषा समारोह स्वागत समिति के अध्यक्ष, मध्यप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस. के राउत एवं मातृभाषा मंच के संयोजक गिरीश जोशी ने बताया की इस अवसर पर भोपाल में निवासरत 15 भाषाई समाज अपने-अपने समाजों में मातृभाषा के व्यवहारिक उपयोग को बढ़ाने, उसके द्वारा अपनी परम्पराओं और सांस्कृतिक विरासत की धरोहर को सहेज कर नवीन पीढ़ी को सौपने के उदेश्य से चर्चा एवं विमर्श कर कार्य योजना प्रारंभ करेंगे. अनेक बहुभाषी समाज जैसे असम, उडिया, कन्नड़,गढ़वाली, गुजरती, तमिल, तेलगु, नेपाली, पंजाबी, बंगाली, भोजपुरी, मराठी, मलयाली, सिन्धी एवं हिमाचली आदि मुख्य रूप से अपने-अपने तय स्थानों पर कल से यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे है. राउत ने बताया कि घरों में माताएं भी अपनी-अपनी मातृभाषा का अधिकाधिक उपयोग करे. इस हेतु उन्हें प्रेरणा देने के लिए मातृशक्ति इकाई का कार्यक्रम, उसी प्रकार नवीन पीढ़ी को इस अभियान से जोड़ने के लिए युवाशक्ति इकाई भी आगामी दिनों में अपना कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इस समारोह का अंतिम कार्यक्रम 25 फरवरी को रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर लगभग 19 भाषाई समाजों के सहभागएवं मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें