सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

वसूली के लिए गए राजस्व अमले के साथ मारपीट

मध्यप्रदेश की राजधानी  भोपाल में वसूली के लिए गए राजस्व अमले के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है.  दरअसल, एसएएफ के 5 जवानों के साथ राजस्व अमला छोला इलाके स्थित भानपुर पहुंचा हुआ था, ये अमला जैसे ही कुर्की की कार्रवाई करते हुए बालचंद जैन के पास पहुंचा तो गर्मागर्मी के कुछ ही देर बाद मारपीट शुरू हो गई. बालचन्द जैन के परिवार डंडे लेकर वर्दीधारी राजस्व और एसएएफ अमले पर टूट पड़ा. जवाब में एसएएफ ने भी डंडे चलाए. करीब आधे घंटे चले इस घटनाक्रम के बाद राजस्व अमले की ओर से छोला पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखा दी गई है. नगर निगम का कहना है कि बालचंद जैन की हार्डवेयर शॉप को सीज कर लिया गया है, क्योंकि, संपत्तिकर कर का एक लाख से ज्यादा का बकाया था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें