रतलाम जिले की जावरा तहसील में एक डेटोनेटर के फटने से एक बच्चे की मौत हो गयी. वही दो बच्चे घायल है. जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि डेटोनेटर लावरिस हालत में बच्चों को पड़ा मिला था. घटना आज मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की बतायी जा रही है. ग्राम लालाखेड़ा निवासी अनिल पिता अमरू चंद्रवंशी (5), उसका बड़ा भाई बबलू और चचेरा भाई लखन पिता प्रभु चंद्रवंशी स्कूल से लौटने थे. रास्ते में नाले के पास तार लगी वस्तु वे उठा लाए और घर के बाहर खेल रहे थे. खेलते वक्त डेटोनेटर फट गया. जिसमें तीनों जख्मी हो गए. तत्काल उन्हें जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें