राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के नाम पर एक बाबा ने महिला को घर बुलाया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला को इस बात की धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो वह जान से मार देगा. पुलिस के अनुसार अशोका गार्डन निवासी महिला अपने पति की मौत के बाद अकेली रह रही थी. महिला अपनी किसी समस्या को लेकर कई दिनों से परेशान थी. महिला झाड़-फूंक पर यकीन करती थी इसीलिए उसने पुरानी अदालत के सामने शाहजहांनाबाद में रहने वाले बाबा उमर तोसिद से संपर्क किया. बीती 10 तारीख को महिला बाबा से मिलने गई. समस्या के समाधान के लिए बाबा ने महिला को अपने घर 17 फरवरी को बुलाया. बाबा की बात पर भरोसा करते हुए महिला जब 17 फरवरी को महिला उसके घर पहुंची, तो बाबा ने जोर जबरदस्ती करते हुए उसके साथ दुष्कर्म कर डाला. पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. शिकायत के बाद से बाबा फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें