मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018

वाणिज्य कर अधिकारी, कर्मचारियों की हड़ताल जारी


मध्यप्रदेश सहायक वाणिज्य कर अधिकारी , निरीक्षक , एवं करधन सहायक संघ के कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं. संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि छठवें वेतनमान की वेतन विसंगति होने के कारण अन्य विभागों की अपेक्षा उन्हें ग्रेड-पे कम दिया जा रहा है. कर्मचारियों का कहना है, कि सरकार जब तक उनके वेतनमान में संशोधन नहीं करती है, तब तक वह हड़ताल से वापस नहीं जाएंगे फिर चाहे कुछ भी करना पड़े.
कर्मचारियों की मांग है, कि 6 वां वेतन मान लागू करने के बाद सेवा परीक्षा  में चयनित कार्यकारी अधिकारी एवं राज्यपत्रित अधिकारियों का वेतनमान 2800 एवं 3600 ग्रेड पे पर निर्धारित किया गया था. मगर शासन द्वारा इसमें कुछ समय बाद संशोधन किया गया. लेकिन सहायक वाणिज्यकर विभाग के कर्मचारियों के वेतन मे कोई संशोधन नहीं किया गया  जिसको लेकर सभी तीनों संघ के कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल कर दी है. कर्मचारियों का कहना है, की कितना ही दवाब आए मगर वह हड़ताल से नही उठेंगे. उनका मानना है की उनके हड़ताल पर जाने से राजस्व वसूली प्रभावित होगी और शासन को भारी नुकसान होगा, लेकिन वे हड़ताल के लिए मजबूर हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें