मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018

बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी पकड़ाए

साइबर पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार
नकली बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन पर झांसा देकर उनके साथ ठगी करने वाले एक गिरोह का राजधानी भोपाल की साइबर क्राइम पुलिस ने पदार्फाश किया है. पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को झारखंड से गिरफ्तार किया है. पुलिस की आरोपियों से पूछताछ जारी है.  साइबर क्राइम पुलिस ने इंडिया वन समाचार को बताया कि बीती 21 फरवरी 2017 को फरियादी लक्ष्मी सिंह राजपूत ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत में फरियादी द्वारा बताया गया था कि उनके मोबाइल नम्बर पर फोन लगाया था.  फोन पर अज्ञात आरोपी ने अपने आपको बैंक अधिकारी बतलाकर एटीएम और ओटीपी की जानकारी हासिल कर ली. इसके बाद आरोपियों ने उनके बैंक अकाउंट से एक लाख 30 हजार रुपए का अवैध ट्रांजेक्शन भी कर लिया था.  पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना के बाद तीन आरोपियों को झारखंड से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों की पहचान संतोष कुमार यादव पिता घनश्याम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी झारखंड, ज्योतिष कुमार मंडल पिता विजय कुमार मंडल उम्र 27 वर्ष निवासी झारखंड और चंदन कुमार मंडल पिता मनी मंडल उम्र 22 वर्ष निवासी झारखंड, के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों को रांची कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर भोपाल लाया गया. आरोपियों से पूछताछ जारी है. पूछताछ में अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें