सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों निराकरण एक सप्ताह में करें

  मध्यप्रदेश के भिंड जिला कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने कहा है कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सीएम हेल्पलाइन के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में दर्ज प्रकरणों का निराकरण एक सप्ताह में किया जावे. साथ ही लेवल एक एवं दो से संबंधित शिकायत का निराकरण संबंधित विभागीय अधिकारी शीघ्र करें. वे आज जिला पंचायत भिण्ड के सभागार में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की टीएल बैठक में विभागवार समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे.   कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने कहा कि पीएचई विभाग के अन्तर्गत नलजल योजनाओं के अन्तर्गत सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में शिथिलिता बरती जा रही है. उन्होंने कहा कि कार्यपालन यंत्री पीएचई, एई एवं उपयंत्री अपने अपने क्षेत्रों में विभाग से संबंधित 32 प्रकरणों का निराकरण एक सप्ताह में करें. उन्होंने कहा कि पेंशन से संबंधित 03 प्रकरण लंबित है, उनका निराकरण कार्यपालन यंत्री जिला पेंशन अधिकारी से करावे. उन्होंने कहा कि कार्यपालन यंत्री  आरके सिंह, उपयंत्री मेहगांव, अटेर, गोहद द्वारा कार्यो में शिथिलितता बरती जा रही है. जिस पर से कारण बताओ सूचना पत्र दिए जा रहे है. उन्होंने कहा कि स्पोर्ट शोर्स के माध्यम से हैण्डपंप एवं नलजल योजनाओं का संधारण किया जावे. साथ ही की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी प्रतिदिन कलेक्टर को उपलब्ध कराई जावे. उन्होंने कहा कि 300 दिवस के अन्तर्गत लंबित 20 शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जावे. 
कलेक्टर ने पीएचई विभाग के अन्तर्गत शिकायतकर्ता के भगवती शर्मा से चर्चा कर उनकी शिकायत की निराकरण की हकीकत जानी. साथ ही कार्यपालन यंत्री पीएचई को प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए. उन्होंने समाधान एक दिवस के अन्तर्गत दी जाने वाली सेवाओं को समय-सीमा में देने के निर्देश पीएचई विभाग के अमले को दिए. कलेक्टर ने कहा कि जिला शिक्षा केन्द्र के अन्तर्गत संचालित प्रामावि ककहरा का विगत शुक्रवार को निरीक्षण किया गया. इस विद्यालय में प्रायमरी स्कूल में ताला लगा हुआ मिला था. मिडिल स्कूल में दो संविदा शिक्षक निरीक्षण में पाए गए. उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से डीपीसी श्री संजीव शर्मा निलंबित करें. साथ ही क्षेत्र के सीएसी पर भी कार्यवाही सुनिश्चित की जावे. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अन्तर्गत प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाए. राजस्व विभाग के अन्तर्गत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज 397 लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई. साथ ही एसडीएम एवं तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों को लेवल एक एवं दो की समस्या से संबंधित फीडिंग तीन दिवस में करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में शत प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया जावे. साथ ही समाधान एक दिवस के अन्तर्गत सेवाऐं प्रदान करने की कार्यवाही समय पर होना चाहिए. पर कलेक्टर  टीएन सिंह ने भी समय सीमा के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में बस्तुस्थिति से अवगत कराया. साथ ही सीएम हेल्पलाइन में आवंटित शिकायतो की जानकारी दी. कलेक्टर ने विभिन्न विभागो के अन्तर्गत लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की. साथ ही विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें