रीवा में अप्रैल माह मे विंध्य महोत्सव मनाया जाएगा. इंजीनियरिंग कालेज मैदान में आयोजित होने वाले विंध्य महोत्सव में विंध्य विरासत की झलक दिखेगी. स्थानीय कलाकारों, कवियों, नर्तकों, गायकों लोक संगीत कारों सहित विभिन्न विधाओं में पारंगत प्रतिभाओं को इस आयोजन में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. रीवा की कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक के आज आयोजन के संबंध में लेकर आयोजन समिति सहित अन्य उपसमितियों के गठन के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि विन्ध्य महोत्सव में स्वसहायता समूहों के उत्पाद के अतिरिक्त स्थानीय स्तर के तथा प्रदेश के अन्य जिलों के प्रसिद्ध स्व उत्पादों को बिक्री हेतु प्रदर्शित किया जायेगा. विंध्य महोत्सव में जिला स्तरीय पुस्तक मेला भी लगेगा जिसमें स्थानीय कवियों, लेखकों, साहित्यकारों की भी पुस्तकें आमजन के पठन हेतु उपलब्ध रहेंगी. व्यापार मेले में विन्ध्य के परंपरागत व्यंजनों के स्टाल बड़े पैमाने पर लगाये जाएंगे, इसके अतिरिक्त व्यापारिक संगठन द्वारा अपने उत्पाद बिक्री हेतु भी प्रदर्शित किए जाएंगे. कलेक्टर ने विंध्य महोत्सव आयोजन के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए. उन्होंने बताया कि रीवा में नाइट मार्केट की शुरूआत भी विंध्य महोत्सव आयोजन के साथ ही की जाएगी. बैठक में रीवा पर्यटन विकास परिषद में व्यय की जानकारी जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर आशीष दुबे ने दी. इस दौरान आयुक्त नगर निगम सौरभ कुमार सुमन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018
विंध्य महोत्सव में स्थानीय कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा
रीवा में अप्रैल माह मे विंध्य महोत्सव मनाया जाएगा. इंजीनियरिंग कालेज मैदान में आयोजित होने वाले विंध्य महोत्सव में विंध्य विरासत की झलक दिखेगी. स्थानीय कलाकारों, कवियों, नर्तकों, गायकों लोक संगीत कारों सहित विभिन्न विधाओं में पारंगत प्रतिभाओं को इस आयोजन में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. रीवा की कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक के आज आयोजन के संबंध में लेकर आयोजन समिति सहित अन्य उपसमितियों के गठन के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि विन्ध्य महोत्सव में स्वसहायता समूहों के उत्पाद के अतिरिक्त स्थानीय स्तर के तथा प्रदेश के अन्य जिलों के प्रसिद्ध स्व उत्पादों को बिक्री हेतु प्रदर्शित किया जायेगा. विंध्य महोत्सव में जिला स्तरीय पुस्तक मेला भी लगेगा जिसमें स्थानीय कवियों, लेखकों, साहित्यकारों की भी पुस्तकें आमजन के पठन हेतु उपलब्ध रहेंगी. व्यापार मेले में विन्ध्य के परंपरागत व्यंजनों के स्टाल बड़े पैमाने पर लगाये जाएंगे, इसके अतिरिक्त व्यापारिक संगठन द्वारा अपने उत्पाद बिक्री हेतु भी प्रदर्शित किए जाएंगे. कलेक्टर ने विंध्य महोत्सव आयोजन के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए. उन्होंने बताया कि रीवा में नाइट मार्केट की शुरूआत भी विंध्य महोत्सव आयोजन के साथ ही की जाएगी. बैठक में रीवा पर्यटन विकास परिषद में व्यय की जानकारी जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर आशीष दुबे ने दी. इस दौरान आयुक्त नगर निगम सौरभ कुमार सुमन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें