सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

महिला को लेने एक किलोमीटर वापस चली ट्रेन

 एक महिला ने टॉयलेट की गेट की बजाए ट्रेन का गेट खोल दिया. जिससे वह चलती ट्रेन से गिर पड़ी. समय रहते ही पति ने ट्रेन की चेन खींच दी. इसके बाद में ड्राइवर को पूरी घटना बताई. इसके बाद ड्राइवर ने डीआरएम से बात कर ट्रेन को 1 किलोमीटर पीछे लाया और पत्नी को अशोक नगर पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के गुना के रहने वाले राजेंद्र शर्मा अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ में जोधपुर से भोपाल लौट रहे थे. तभी मुंगावली के निकट  हिनोतिया के बीच करीब साढ़े 10 बते राजकुमारी नींद में चलती ट्रेन से कूद पड़ी. राजकुमारी नींद में थी, उन्होंने टॉयलेट का गेट खोलने की बजाए ट्रेन का मुख्य गेट खोल दिया था. उस वक्त ट्रेन की रफ्तार भी तेज थी. जिससे वह गिर गईं. पति राजेन्द्र ने बताया कि उनके बेटे सौरभ ने भोपाल में फ्लैट लिया था. जिसके लिए पूजन के लिए वे आए थे.  फ्लैट के शुभारंभ के बाद में पति पत्नी वापस लौट रहे थे. व्यस्तता के कारण उनकी पत्नी की नींद पूरी नहीं हो सकीं थी जिससे वह नींद में थी. जब रात में टॉयलेट जाने के लिए उठी तो यह हादसा हो गया और मौत हो गई.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें