सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

मंत्री यशोधरा के बाद मायासिंह की शिकायत

माया सिंह 

प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के बाद अब कांग्रेस ने नगरीय निकाय मंत्री मायासिंंह के खिलाफ मतदाताओं को डराने और धमकाने की शिकायत की है.कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रभारी जे.पी.धनोपिया ने शिकायत कर कहा कि नगरीय निकाय मंत्री मायासिंंह द्वारा मुंगावली क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करते वक्त महिला वर्ग में दुष्प्रचार करते हुए उन्हें धमकाया जा रहा है. मायासिंह द्वारा यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह पंजे पर वोट दिया गया तो कुछ नहीं होगा और कमल का फूल की पार्टी आपकों घर बनाकर देगी, आपकी लड़की की शिक्षा के लिए राशि दी जाएगी. पक्के कुटीर दिए जाएंगे. आपकों काम मिलेगा. यदि भाजपा प्रत्याशी को नहीं जिताया तो आपकों न कन्यादान योजना का लाभ मिलेगा और न ही सुविधाएं दी जाएंंगी. कांग्रेस की ओर से धनोपिया ने मायासिंह की इस धमकी वाला वीडियो भी आयोग को सौंपा  है. 
मुख्यमंत्री ने किया आचार संहिता का उल्लंघन
कांग्रेस की ओर से आज सोमवार को एक और शिकायत की गई है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल में मीणा समाज के सम्मेलन में आरक्षण दिलाने की घोषणा की है. यह घोषणा कोलारस, मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के मीणा समाज के मतदाताओं को प्रलोभित करने का प्रयास है. कांग्रेस द्वारा की शिकायत में कहा है कि यह मुख्यमंत्री द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें