मध्यप्रदेश के खंडवा जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बीते दिनों खंडवा जिले में असामयिक वर्षा व ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का सही सही मूल्यांकन किया जायें. इसके लिए फसलों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई जाए, ताकि वास्तविक फसल क्षति का आकलन हो सके. कलेक्टर अभिषेक सिंह ने जिले के राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए है. जारी निर्देशों में कहा गया है कि जिन ग्रामों में फसल क्षति हुई है उनमें फसल कटाई अनुप्रयोग जरूर करायें जायें. फसलों के सर्वे के दौरान क्षेत्रीय व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जा सकता है. सर्वे के दौरान गांव में कुल बोए गए रकबे तथा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित रकबे का मिलान समुचित किया जाये. कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बोए गए गेंहू, चना व अन्य फसलों का बोया गया रकबा व प्रभावित रकबे की जानकारी अलग अलग प्रदर्शित की जाये. फसल क्षति के आकलन के दौरान राजस्व, कृषि, उद्यानिकी, पंचायत, सिंचाई व ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के संयुक्त दल बनाए जाये. सर्वे सूची पंचायत स्तर पर अनिवार्य रूप से चस्पा की जाये तथा इस संबंध में आपत्ति प्राप्त होने पर उसका निराकरण भी तत्काल किया जाये. फसल क्षति के आकलन पर कृषि, राजस्व, उद्यानिकी, सिंचाई व पंचायत विभाग के संयुक्त दल के सभी अधिकारी कर्मचारियों के हस्ताक्षर कराये जायें तथा संयुक्त हस्ताक्षर से तैयार इस जानकारी को कलेक्टर कार्यालय यथाशीघ्र भिजवाने की व्यवस्था की जायें.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें