मध्य प्रदेश में कोलारस उपचुनाव में मतदाताओं को धमकाने के मामले में चुनाव आयोग की नोटिस के बाद मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनाव आयोग को जवाब दिया है. यशोधरा ने जवाब में कहा कि वे वहां सरकार की पालिसी पर चर्चा करने गयी थीं. अपने छह पेज के जवाब में उन्होंने आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को खारिज किया है. इस मामले में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मतदाताओं को धमकाने पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123(2)के तहत करप्ट प्रैक्टिसेज की दोषी पायी गयीं थीं. आईपीसी 171 उ की धारा के तहत भी उन्हें दोषी पाया गया था. चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मंत्री को नोटिस जारी किया था. सिंधिया को 20 फरवरी को सुबह 10 बजे आयोग में तलब किया गया था.
यह था मामला
मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उपचुनाव में वोटरों को धमकी दे रही हैं कि कमल को वोट दो नहीं तो राज्य सरकार इलाके में विकास के काम नहीं करेगी. अगर कांग्रेस का विधायक चुना तो न मकान मिलेगा न चूल्हा देंगे. यशोधरा ने कहा कि अगर कांग्रेस को वोट दिया तो शिवराज मंत्रिमंडल क्षेत्र के काम नहीं करेगा. शिवपुरी के कोलारस उपचुनाव में प्रचार के लिए पडोरा गांव पहुंची खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मंच से कहा कि हमारी सरकार है हमारा विधायक नहीं बनाओगे तो न ही पानी मिलेगा न ही पिछड़ापन दूर होगा. बता दें कि कोलारस में पानी का गहरा संकट है. कोलारस विधानसभा उपचुनाव को कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है. बीजेपी की तरफ से ज्योतिरादित्य की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया मोर्चा खोले हुये हैं. 24 तारीख को मतदान होना है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें