राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में लगे मोबाइल टावर उपकरण, चार पहिया वाहनों की बैट्री और बिजली का तार चोरी करने वाले एक गिरोह का गुनगा थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब सात लाख रुपए कीमत का चोरी का माल बरामद किया है. यह जानकारी भोपाल डीआईजी धर्मेन्द्र चौधरी ने आज शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी. चौधरी ने बताया कि पकड़ाए गए आरोपियों की पहचान संजय श्रीवास्तव पिता बसंत श्रीवास्तव साल निवासी छोला, सईद पिता बफाती खां निवासी कोलाार भोपाल, शरीफ खां पिता नत्थे खां निवासी जामनेर गुना, अरुण विज पिता जयराज विज उम्र निवासी सिंधी कालोनी भोपाल और विपिन पिता राजू प्रसाद निवासी गौतम नगर भोपाल के रूप में हुई है. वहीं गिरोह के आरोपी आशिक निवासी रायसेन, रामबाबू निवासी रायसेन और सूखा कबाड़ी निवासी रायसेन, अभी भी फरार चल रहे हैं. चौधरी ने बताया पकड़ाए गए आरोपियों के कब्जे से 24 बैटरी सेल, 8 बड़ी बैटरी और 2 क्विंटल बिजली के तार बरामद किए गए हैं. बरामद किए गए माल की कीमत 6 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है. डीआईजी का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने भोपाल में 6, थाना मुरवास क्षेत्र में 2 और सिरोंज में एक चोरी करने की वारदात कबूली हैं. आरोपियों से पूछताछ जारी है. पूछताछ में अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है.
जुआरी गिरफ्तार
पिपलानी थाना पुलिस ने जुआ खेलते जुआरियों को गिरफ्तार किया है. जुआरियों की पहचान शंकर, श्रीप्रसाद, योगेश मनहरे, गुड्डू, रूपचंद्र, सुरेश और भागीरथ के रूप में हुई है. आरोपियों को बीते रात सतनामी नगर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और तीन हजार रुपए की जआ राशि बरामद की गई है. आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें