मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में जनआशीर्वाद यात्रा में ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मियों की बस पलट जाने से एक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है.
राजधानी से सीहोर जिले के शाहगंज में जनआशीर्वादा यात्रा में ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मियों की बस आज शाहगंज थाना क्षेत्र में खटलापुरा के समीप दहोटा घाट पर पलट गई. हादसे में एक पुलिस हेड कांस्टेबल अशोक यादव की मौत हो गई. करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. बस पुलिस जवानों को लेकर जा रही थी. सभी जवानों की ड्यूटी जनआशीर्वाद यात्रा में लगी थी. बस के जरिए ये सभी जवान बुधनी में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल से जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार तेज होने से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस हादसे का शिकार हो गई.
महिला के गले से झपटी चेन
गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में महिला से लूट होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि कविता ठाकुर पंचवाती मार्केट के पास से जा रही थी, तभी अज्ञात मोटर सायकल सवार दो युवकों ने कविता के गले से चेन झपट ली और फरार हो गये, जिसके बाद कविता ने थाने आकर पुलिस को सुचना दी. पुलिस ने कविता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी फरार हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें