राजधानी में हुई बारिश, 18 जिलों में बारिश होने का अनुमान
मध्यप्रदेश की राजधानी सहित अन्य जिलों में मानसून ने विदाई बेला में फिर आमद दी. राजधानी सहित राज्य के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश हुई और आसमान पर बादल छाए रहे. वहीं मौसम विभाग ने आगामी 25 घंटों के दौरान राज्य के 18 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह तेज धूप से लोग परेशान रहे. वहीं दोपहर होते-होते आसमान पर बादल छाए और कुछ समय तक तेज बारिश हुई, इसके बाद मौसम सुहावना हो गया. राजधानी के लोगों को पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज गर्मी से निजात मिली और दिन में ठंडी हवाएं चली. दोपहर से लेकर शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही. इसी तरह का मौसम पूरे भोपाल जिले के अलावा अन्य कुछ जिलों में भी देखने को मिला. मौसम विभाग क ेअनुसार अरब सागर में एक संभावति चक्रवात उत्पन्न हो रहा है, जिसके चलते मौसम में इस तरह का बदलाव देखने को मिला है. यह चक्रवात अभी दक्षिण पूर्व अरब सागर पर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रुप में मौजूद है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस वजह से मानसून की विदाई कुछ दिनों के लिए रुक सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार बदले इस मौसम के चलते आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के रतलाम, उज्जैन, देवास, सीहोर, भोपाल, रायसेन, शाजापुर, राजगढ़, विदिशा, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगौन, खंडवा, धार, इंदौर, बड़वानी, बैतूल और होशंगाबाद जिलों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी संभागों में मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा और तापमान में गिरावट आएगी. मौसम विभाग के अनुसार इस तरह का मौसम दो से तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें