शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018

सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर राजभवन को सौंपी चिट्ठी


मध्यप्रदेश में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का मामला और गर्मा गया है. नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आज इस मामले को लेकर राजभवन को चिट्ठी सौंपी और नियुक्तियों को असंवैधानिक बताया.
मध्यप्रदेश में 5 सूचना आयुक्त की नियुक्ति की शिकायत राजभवन पहुंच गयी है. कांग्रेस ने राज्यपाल से इसकी शिकायत की है. नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इन नियुक्तियों को असंवैधानिक बताते हुए राजभवन को चिट्ठी सौंपी है. नेता प्रतिपक्ष का कहना है प्रावधान के तहत नियुक्तियों में नेता प्रतिपक्ष की सहमति जरूरी है. प्रक्रिया के तहत नियुक्तियां नहीं की गई हैं. मेरी सहमति के बिना ही सूचना आयुक्त नियुक्त कर दिए गए हैं. सिंह ने ये भी कहा कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो वो कोर्ट जाएंगे.
 विधानसभा चुनाव से एन पहले हाल ही में 5 सूचना आयुक्त नियुक्त किए गए हैं. पूर्व पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह, आर के माथुर, अरुण पांडेय, डी.पी. अहिरवार और विजय मनोहर तिवारी को सूचना आयुक्त बनाया गया है. नियुक्ति में भाजपा और संघ के करीबियों को तरजीह दी गयी है. चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले राज्य सरकार ने ये हड़बड़ी में ये नियुक्तियां की हैं. संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक नियुक्ति में नेता प्रतिपक्ष की राय और सहमति जरूरी है, लेकिन राज्य सरकार ने ये सारी नियुक्तियां नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को दरकिनार कर दीं. नियुक्ति के सिलसिले में तीन बार बैठकें हुई, लेकिन नेता प्रतिपक्ष इनमें से एक में भी शामिल नहीं हो पाए थे.  उसके बाद ुमुख्यमंत्री शिवराज ने मंत्री नरोत्तम मिश्रा की सहमति पर पाचों आयुक्त नियुक्त कर दिए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें