शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018

अमित शाह, राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में


मध्यप्रदेश में शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अलग-अलग जिलों में सभाएं लेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल 6 से 15 अक्तूबर से मध्य प्रदेश में रहेंगे. वे इस दौरान इंदौर, उज्जैन, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, शहडोल, रीवा और जबलपुर संभाग में प्रवास पर रहेंगे. कल वे इंदोर और उज्जैन संभाग के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे. इसके बाद  9 अक्तूबर को वे ग्वालियर और चंबल संभाग, 14 अक्तूबर को   सागर, भोपाल और होशंगाबाद संभाग और 15 अक्तूबर को  रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के कार्यक्रमों में शाह हिस्सा लेंगे.इस दौरान शाह भाजपा द्वारा आयोजित सम्मेलनों को भी संबोधित करेंगे.
मुरैना, जबलपुर में रहेेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भोपाल, सतना और रीवा में रोड शो और रैली कर विंध्य का दो दिवसीय दौरा कर चुके हैं. अब वो 6 अक्तूबर को मुरैना और जबलपुर का दौरा करेंगे. राहुल कल विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे. इसके बाद वे हेलिकाप्टर से मुरैना जाएंगे. मुरैना में एकता परिषद के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राहुल जबलपुर जाएंगे और यहां ग्वारीघाट में नर्मदा पूजन करने के बाद रोड शो करेंगे.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें