राजधानी के गुनगा थाना क्षेत्र में घर में सो रही एक विवाहिता के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.घटना के बाद से आरोपी फरार है.
पुलिस के अनुसार गुनगा थाना क्षेत्र के ग्राम लडिया बररी निवासी महिला की शिकायत पर आरोपी जीवन जाट के खिलाफ मामला दर्ज किया है. महिला ने शिकायत कर बताया कि वह घर में बच्चों के साथ सो रही थी. महिला का पति किसी काम से घर से बाहर गया था. इसी वक्त जीवन जाट उसके घर में घुसा. जीवन ने महिला के साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. जब महिला ने अपने पति को इस बात की जानकारी दी, तो पति अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुंचा. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी जीवन जाट की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा.
युवती से छेड़छाड़
राजधानी के खजूरी थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार ग्राम मुगलिया छाप निवासी युवती को पास के रहने वाले राहुल मीना ने छेड़छाड़ कर दी. युवती की शिकायत पर पुलिस ने राहुल मीना के खिलाफ धारा 354,506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जुआरी पकड़ाए
अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से जुआ खेल रहे 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार जुआरियों की पहचान इमरान, जुबेर, आजम, बिलाल, मुसाहिद, शकील और रियाजउद्दीन के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 8 हजार रुपए की जुआ राशि बरामद की गई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें