मध्यप्रदेश में भाजपा द्वारा महासंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेेंगे. तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान में कार्यकर्ता नमो एप डाउनलोड कराकर पार्टी की रीति-नीति को बताएंगे.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रदेश दौरे के साथ ही मध्यप्रदेश में भाजपा का महासंपर्क अभियान शुरु होगा. 6 अक्तूबर से शुरु होने वाले इस महासंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे. ये कार्यकर्ता संपर्क कर मतदाताओं को भाजपा की रीति-नीति को बताएंगे साथ ही ये यह जानकारी भी देंगे कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने कौन-कौन से योजनाएं चलाई हैं. योजनाओं की जानकारी देकर उनके लाभ भी लोगों को बताएंगे. इस अभियान के दौरान कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बनाए गए नये सदस्यों की जानकारी भी एकत्रित करेंगे. साथ ही घर-घर संपर्क अभियान के दौरान मतदाता को उनके फोन पर नमो एप डाउनलोड कराकर यह बताएंगे कि मोदी सरकार ने अब तक क्या किया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें