खंडवा जिले के हरसूद में रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों के सामने दिन दहाड़े मोटर सायकिल में आए अज्ञात बदमाश ने अतिथि विद्वान के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी. गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
खंडवा के रामनगर में रहने वाली कीर्ति पिता रमेशचंद्र माली निवासी छनेरा के पालिटेक्निक कालेज में कम्प्यूटर विषय पढ़Þती थी. रोज की तरह वह अपनी सहेली टीचरों के साथ खंडवा से छनेरा रेलवे स्टेशन जनता एक्स्प्रेस ट्रेन से पहुंची थी. स्टेशन से बाहर करीब 400 मीटर आयी थी कि एक मोटर सायकिल में आए युवक ने पूछ की आप में से कीर्ति कौन है. कीर्ति ने जैसे ही अपना नाम बताया युवक ने पिस्टल निकाल कर सिर के दांयी तरफ गोली मार दी. गोली चलाने के बाद युवक वहां से भाग गया. गोली लगने से कीर्ति गिर पड़ी. साथी टीचरों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल कीर्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले कर पहुंचे. जहां से उसे खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. खंडवा जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी
बताया जाता है कि कीर्ति का विवाह सागर में हुआ था. कुछ समय बाद ही पति-पत्नि में विवाद होने लगा. जिसके बाद कीर्ति ससुराल छोड़ कर मायके रहने आ गयी. खंडवा कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा था. पुलिस गोली मारने वाले युवक को तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि वह कीर्ति की प्रतीक्षा काफी देर से कर रहा था. चेहरे से वह कीर्ति को नहीं पहचानता था. इसीलिए उसने पहले कीर्ति का नाम पूछ कर उसकी तस्दीक की फिर गोली मारी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें