रविवार, 20 मई 2018

शादी का झांसा देकर किया बलात्कार


राजधानी में छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक युवती के साथ युवक ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ 9 साल तक शारीरिक संबंध बनाए. बाद में युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक मुकर गया. युवती ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई. युवक फरार है.
राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के कोरबा की रहने वाली युवती भोपाल आकर जाब कर रही है. युवती का परिचय ऋषभ  साहू नामक युवक से हुआ. ऋषभ भी कोरबा का रहने वाला है. वह युवती के साथ पढ़ा था और राजधानी में नौकरी के लिए आया था. इस दौरान दोनों लंबे समय तक लिव इन में रहे. इस दौरान ऋषभ ने युवती से शादी करने की बात कही, इसके बाद वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. करीब 9 साल तक यही सिलसिला चलता रहा, इस बीच ऋषभ युवती को अकेला छोड़कर चला गया. बाद में युवती ने दबाव डाला तो युवती को ऋषभ ने महाराणा प्रताप नगर स्थित एक होटल में मिलने बुलाया साथ ही यह आश्वासन दिया कि वह यहां परिजनों से मिलाकर शादी की बात तय करेगा. युवती जब होटल पहुंची तो वहां केवल ऋषभ ही था. इसके अलावा कोई नहीं मिला. युवती को यहां पर ऋषभ ने शादी करने का भरोसा दिलाया और इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए. होटल में ही युवती ने जब शादी के लिए ऋषभ पर दबाव बनाया तो वह मुकर गया. बाद में युवती ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद से ऋषभ फरार है.
नाबालिग से छेड़छाड़
राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार नाबालिग बाजार जा रही थी, तभी मोहल्ले में रहने वाले रोहन एवं दीपक नामक युवकों ने उसे रोका और छेड़छाड़ करने लगे. इस पर नाबालिग के विरोध किया तो उसे धमकी देकर दोनों युवक भाग गए. बाद में नाबालिग ने घर आकर परिजनों को घटना बताई और बाद में थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. 
बाइक फिसली, महिला की मौत
राजधानी के नजीराबाद थाना क्षेत्र में बाइक फिसलने के बाद जमीन पर गिरी महिला की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार ग्राम कोटरा निवासी महिला अपने भाई सुनील के साथ ससुराल जा रही थी. तभी रास्ते ेमें सुनील की बाइक फिसल गई और महिला नीचे गिर गई. महिला के सिर में चोट आई. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत बताया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें